फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगाले जा रहे जनप्रतिनिधियाें के आपराधिक रिकाॅर्ड

Mon, 19 Nov 2018 10:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में पुलिस जनप्रतिनिधियों के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। इसके तहत पुलिस जिले और प्रदेश के अन्य जनपदों में दर्ज मुकदमों और इनकी वर्तमान विवरण देना है। एसपी के पत्र के बाद संबधित थानाध्यक्ष इस कार्य में जुट गए हैं। जिले से जुड़े सांसद, विधायक, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के पर दर्ज मुकदमों की जानकारी सभी एसओ से मांगी गई है। इसे हाईकोर्ट को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


देनी होगी यह जानकारी
पुलिस द्वारा आपराधिक रिकॉर्ड में जनप्रतिनिधि का नाम, पता, मुकदमा अपराध संख्या, धारा, थाने का नाम, आरोप पत्र, सजा, रिहा, विचाराधीन की स्थिति सहित 11 बिंदु शामिल है। इन बिंदुओं पर सभी थानों ने कार्य शुरू कर दिया है। दो दिनों में यह रिपोर्ट एसपी को देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें