फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के विधायक के चेहरे पर फेंकी स्याही

Sun, 04 Mar 2018 11:14 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना चिल्हिया के गौरा बाजार में रविवार को सियासी विरोध का सतही तरीका देखने को मिला। यहां शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक अमर सिंह चौधरी के चेहरे पर कुछ युवकों ने स्याही फेंक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि शाम के समय वह ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। तभी आठ-नौ युवक वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चौधरी ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते युवकों ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। उन्होंने बताया कि वह युवकों से बात करना चाहते थे, लेकिन वे घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। कुछ युवकों की पहचान कर ली गई है। विधायक ने घटना को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कुछ युवकों को विरोधी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में काम करते देखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चिल्हिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया चंदन कुमार ने कहा कि विधायक शोहरतगढ़ के ऊपर स्याही फेंकने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें