फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटारा में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
तमंचा व कारतूस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। थाना क्षेत्र के गांव घुटारा में रविवार की सुबह हुए विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलियां चलने से गांव के लोग दहशत में आकर घरों में घुस गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। दोनों पक्ष में हुए टकराव के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 लोगों के विरुद्ध की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गांव घुटारा निवासी पूर्व प्रधान शीलू यादव और आलोक यादव के बीच वर्चस्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आए तो टकराव की स्थिति बन गई। कुछ ही पलों में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में कैद हो गए वहीं बाहर खेल रहे बच्चों को घर में छिपा लिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में फायरिंग होती रही।

इस बीच सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने जब पूछताछ की तो कोई भी भय के चलते कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान शीलू यादव पक्ष के रिंकू उर्फ हरेंद्र, मनोज, टिंकू, नारायण यादव और चार-पांच अज्ञात, वहीं आलोक पक्ष के गुल्ला यादव, करू पंडित उर्फ शिवम, बब्बल, पप्पू यादव समेत चार पांच-अज्ञात पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें