सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में नवजात बच्ची लावारिस बरामद की गई। उसके सिर में चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने बच्ची को चाइल्ड लाइन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत चिंताजनक होने पर अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है।
बरामद बच्ची की उम्र करीब 1-2 दिन बताई जा रही है। काफी तलाश के बाद भी बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल सका है। नगवां गांव निवासी दशरथ यादव की घारी के पीछे बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां नवजात पाई गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने इस संबंध में सूचना चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो