फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में निरूद्ध 12 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। ये कैदी तय सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं। 15 अगस्त पर ये सलाखों के पीछे से बाहर आ सकते हैं। शासन ने इन कैदियों के आचरण के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसी सिलसिले में बुधवार को डीएम सुजीत कुमार, एसपी राजीव मल्होत्रा ने जेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 1.15 बजे दोनों अधिकारी जेल पहुंचे। बमुश्किल 10 मिनट दोनों अधिकारियों ने जेल में समय बिताया। सूत्र बताते हैं कि दोनों अधिकारियों ने 12 कैदियों के बारे में जेल अधीक्षक से जानकारी हासिल की। इस बाबत जब जेल अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का रूटीन दौरा था। डीएम और एसपी के साथ जिला प्रोवेशन अधिकारी भी थे। हालांकि डीएम और एसपी के जेल आने की सूचना से आनन-फानन में जेल के भीतर की व्यवस्था को चाक-चौबंद कर लिया गया था। ताकि अधिकारियों को कोई कमी न दिखाई दे। जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद को भी अलर्ट कर दिया गया था। सूत्र बताते हैं कि सजा पूरी कर चुके कैदियों से दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक के कक्ष के बाहर मुलाकात भी की। जेल अधीक्षक से इन कैदियों के आचरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें