सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा शाह आलम गांव की एक महिला साइबर फ्राड का शिकार हुई है। उसके खाते से आनलाइन सवा 14 लाख की खरीदारी कर ली गई है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीमा कसौधन पुत्री रामसुंदर ने तहरीर में कहा है कि उसका एसबीआई में खाता है। जिसमें 14 लाख 33 हजार 589 रुपये थे। उन्होंने न तो किसी को अपना एटीएम कार्ड दिया था और न ही पिन नंबर बताया था। इसके बाद भी उनके खाते से सवा 14 लाख रुपये की आनलाइन खरीदारी कर ली गई। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई मैसेज आया। एसओ सदर दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।