फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में ब्यूटी पॉर्लर से लौट रही किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना 19 मार्च की है। इस संबंध में पीड़ित ने बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री लोटन में ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण ले रही है। वह 19 मार्च को रोज की तरह से ब्यूटी पॉर्लर में गई थी। लौटते समय अभी वह क्षेत्र के गांव के पास पहुंची थी कि बोलेरो सवार तीन लोग आए और उसे जबरन पकड़कर बैठा लिया। ये लोग उसे गोरखपुर ले गए। यहां से एक युवक उसे गुजरात लेकर चला गया। इस दौरान बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। 25 मार्च को आरोपी शोहरतगढ़ में छोड़कर चले गए। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। एसओ लोटन बृजेश यादव ने बताया कि अब्दुल उर्फ अजीज निवासी पटखौली, मेराज व सेराज निवासी कुटवा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें