सिद्धार्थनगर। नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार दुकानों में हुई चोरी के मामले में सदर पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो पकड़े गए संदिग्ध चोरी की बात को स्वीकार कर चुके हैं।
बता दें कि सोमवार रात नगर के पुलिस पिकेट से 100 कदम दूर रेलवे लाइन के कमरे में चल रही बुधनगर निवासी इकबाल अहमद के सर्जिकल की दुकान, इसी के बगल क्षेत्र के ही जगदीशपुर खुर्द गांव निवासी सुनील अग्रहरि की किराना की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर काट दिया था। इसमें सर्जिकल की दुकान से नकदी व सामान उठा ले गए थे। रजबकि अंदर से कुंडी बंद होने के कारण किराने की दुकान में चोरी नहीं सके।
साथ ही तहसील गेट पर शेखनगर निवासी राजेश गुप्ता की पान की गुमटी को तोड़कर उसमे रखा पान मसाला, सिगरेट आदि सामान उठा ले गए। इस मामले में दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सूत्रों की माने तो जांच में जुुटी पुलिस ने देर रात ही तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पकड़े गए संदिग्ध चोरी करने बात स्वीकार भी कर चुके हैं। इस संबंध में एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।