फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पेड़ से टकराया, एक की मौत, छह हुए घायल

विज्ञापन
death
विज्ञापन
परसा। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के शिवभारी गांव के पास बेवा-ढ़ेबरुआ मार्ग पर बढ़नी से इटवा जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए। घायलों का इटवा सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार रात 9.30 बजे के करीब ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के बेवा-ढे़बरुआ मार्ग पर बढ़नी से इटवा जा रहा टेंपो के पेड़ से टकरा गया। हादसे में डुमरियागंज कस्बे के वार्ड दो आजाद नगर निवासी रामधनी चौरसिया (47) मौत हो गई। वहीं, टेंपो सवार भिखुल्लाह (40) निवासी केवटलिया थाना इटवा, उनकी पत्नी आसिया खातून (45), बहन जैबुन्निशा (60) पत्नी सनाउल्लाह, पथरा थाने के भैया डड़वा निवासी कुमारी देवी (45) पत्नी मंगरु व रामरती (40) पत्नी रामदेव व डुमरियागंज निवासी रामदेव यादव (55) घायल हो गए। 100 नंबर पर और थाने में सूचना देने पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए इटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया। एसओ ने कहा कि टेंपो चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

पान की दुकान चलाते थे रामधनी
परसा। मृतक रामधनी मंगलवार रात नेेेपाल के बहादुरगंज स्थित आंख के अस्पताल से जांच करवाकर डुमरियागंज लौट रहे थे। उनके क्या पता था कि यह उनका अंतिम सफर होगा। उनके चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। वे कस्बे में पान की दुकान से परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें