फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई युवती, मौत

Sun, 22 Jul 2018 11:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death - फोटो : file photo
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र में बांसी-बस्ती मार्ग पर पुरबोला गांव के पास रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उसे पीएचसी बांसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी 18 वर्षीय शिवांगी यादव पुत्री ओम प्रकाश यादव अपने भाई के साथ बाइक से बांसी की तरफ आ रही थी। अभी बाइक पुरबोला गांव के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे वह गिर गई और ट्रक का अगला पहिया उसके पैर के गुजर गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें