फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाने को लेकर एसपी को दिया प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आल इंडिया डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के महामंत्री रवि कुमार और उपाध्यक्ष भीमसेन के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति जाति सूचक अश्लील गाना फेसबुक पर डालने वाले और गीतकार, गायक और म्यूजिक कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नेताद्वय ने बताया कि इस अश्लील गाने का गायक राम प्रताप दिवाना, गीतकार राजा बाबू उर्फ डमरु और रिकार्डिग राधे म्यूजिक द्वारा की गई है। प्रतिनिधि मंडल में योगेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, संजय, उमेश गौतम, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें