फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में फंदे से लटकती लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धौरहरा छोटेडीह गांव निवासी नसीम की शादी करीब 10 साल पहले पिपरहवा गांव निवासी सफरोज (35) के साथ हुई थी। दोनों से चार बच्चे भी पैदा हुए। गुरुवार की रात सफरोज अपने सास-ससुर को खाना खिलाने के बाद चारों बच्चों को साथ लेकर पति संग छत पर सोने चली गई। सास के मुताबिक भोर करीब तीन बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह कमरे में आई तो छत से दुपट्टे के फंदे से सफरोज की लाश लटक रही है। शोर मचाने पर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और लाश को नीचे उतारा।
घटना की सूचना पुलिस के साथ मायकेवालों को भी दी गई। सूचना मिलने पर सफरोज की मां, भाई व पिता सहित अन्य परिजन भी आ गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में भवानीगंज के प्रभारी एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अभी तक घटना से संबधित किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें