आग से झोपड़ी जली, हजारों का नुकसान
फोटो- 58
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से झोपड़ी में बंधी एक गाय जलकर मर गई और घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
क्षेत्र उदयपुर गांव निवासी बिंद्रावती गांव में एक फूस की झोपड़ी में परिवार के साथ रहती है। रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोई थी। बताया जा रहा है कि देर रात तकरीबन 12 बजे झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करते तब तक झोपड़ी आग की लपटों से घिर चुकी थी। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर आग से झोपड़ी में बंधी गाय की झुलसकर मौत हो गई। वहीं घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग की टीम को दे दिया था।
पांच बीघा गन्ने की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। क्षेत्र के भेलभरिया गांव में सोमवार की रात गन्ना के खेत में आग लग गई। आग से पांच बीघा फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दे दी है। क्षेत्र के बेलभारिया गांव निवासी सत्य प्रकाश मौर्या के गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार की रात अचानक लगी आग से आसपास के किसान चिंतित हो गए। ग्रामीणों ने खेतों के आसपास से पानी लाकर तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित कृषक राम प्रसाद ने अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस को दी है। मंगलवार दोपहर लेखपाल शिव कुमार मिश्रा ने पीड़ित किसान से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।