फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिली बुजुर्ग की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-09एसडीएन80पी- लाश मिलने वाली जगह पर लगी लोगों की भीड़ ।
विज्ञापन


सड़क के किनारे मिली बुजुर्ग की लाश
शव को देखकर बहन ने भटगवां निवासी संतराम यादव के रूप में की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा : एसओ
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदौला चौराहे से औसानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल के सामने सड़क के किनारे खाई में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिली। लाश को देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे खाई में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी है। तुरंत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के द्वारा उसकी शिनाख्त करवानी चाही। करीब एक बजे लाश की शिनाख्त भटगंवा निवासी संतराम यादव (72) के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिवार वालों के बारे में पता करवाया गया तो पता चला कि इसका एक भाई है जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसके बाद सेमुवाडीह गांव निवासी मृतक संतराम के बहन को बुलवाया गया। उसने लाश को देखकर अपने भाई के रूप में पहचान की। पुलिस लाश का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लाश मिलने की जानकारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत किस कारण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें