फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट रहने के लिए डीएम ने दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ---
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
- नहीं थम रहा मूर्ति विसर्जन को लेकर पड़ोसी देश के कृष्णानगर में उपजा विवाद
- डीएम ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नेपाल में भारतीय सीम से सटे कृष्णानगर में मूर्ति विसर्जन को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर कानून-व्यवस्था कायम रखने को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी बरत रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को पत्र भेजकर कृष्णानगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपजे विवाद के मद्देनजर अलर्ट रहने को कहा है। कृष्णानगर जिले के थाना ढेबरुआ की पुलिस चौकी बढ़नी से सटा हुआ है। भारत-नेपाल के नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। डीएम ने नेपाल की घटना के मद्देनजर सीमा पर खास चौकसी बरतने को कहा है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां हर आने-जाने वालों पर निगाह रखें हुए हैं। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें