सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा सैनुआ गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके से दो घर से 430 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव के नेतृत्व मेें टीम ने शुक्रवार को लोटन थाना क्षेत्र के सेमरहवा सैनुआ गांव में छापा मारा। यहां राकेश व विद्या के घर से गत्ते में भरा 430 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में आरक्षी अवधेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र तिवारी, रामशब्द, विवक आंनद आदि मौजूद रहे।
226 शीशी नेपाली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
परसा। एसएसबी 50 वीं वाहिनी के जवानों ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास 266 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। इस दौरान जवानों द्वारा उसकी बाइक को भी बरामद कर लिया गया। महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में बसंतपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। जांच के दौरान उसके पास से 266 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घोरही उर्फ रौनिहवा निवासी बबलू उर्फ नक्कट्टा है। एसएसबी ने बरामद नेपाली शराब, बाइक समेत तस्कर को कस्टम बढृनी को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर एसएसबी के आरक्षी अरुण कुमार, ओमप्रकाश, नितिन पाटिल, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।