फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी तोड़ने के विवाद में चला लाठी-डंडा, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र(घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। महोखर निवासी राजनारायण और कुबेर के परिवार में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे लौकी तोड़ने के विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के परिवारों में कहासुनी और गाली गलौज से बात बढ़ते-बढ़ते लाठी डंडे निकल पड़े और जमकर मारपीट हुई। इसमें प्रथम पक्ष से प्रदीप मौर्या (35) पुत्र राजनारायण, राधेश्याम मौर्या (38) पुत्र राजनारायण, विमला देवी (60) पत्नी राजनारायण, ऊषा देवी (25) पत्नी राकेश मौर्या और द्वितीय पक्ष से राधिकादेवी (35) पत्नी दुलारे, दुलारे मौर्या (40) पुत्र कुबेर, गुलाब मौर्या (43) पुत्र कुबेर और सोनी देवी (25) पत्नी लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रदीप, राधेश्याम, विमला, राधिका, गुलाबी और सोनी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें