फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कंबाइन मशीन, चालक की मौत

Sat, 27 Apr 2019 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त कंबाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम डोहरिया बुजुर्ग निवासी महेश चौधरी (45) शनिवार को बलरामपुर जिले से गेहूं की फसल कटाई कर शनिवार को कंबाइन लेकर वापस घर लौट रहा था। अभी वह पचपेड़वा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास में पहुंचा था कि कंबाइन का पिछला एक्सल टूटने के कारण पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। घटना में चालक महेश चौधरी की मौत हो गई। वहीं, बैठे खलासी ने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोहरिया बुजुर्ग निवासी महेश चौधरी (45) पुत्र रामचंद्र चौधरी कंबाइन से बलरामपुर जनपद में गेहूं कटाई करने गया था। घर लौटते समय कंबाइन मशीन का एक्सल टूटने से मशीन बेकाबू हो गई और पुल पर बने रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। मौके पर खलासी कूद गया, लेकिन चालक महेश चौधरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। एसओ त्रिलोकपुर ने बताया कि मामले की जानकारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें