फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, मौत

Fri, 09 Feb 2018 12:14 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन ही एक प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना बुधवार देर रात बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की रात जब उसे जिला अस्पताल लाया गया तो वह बार-बार एक ही नाम पुकार रहा था। उसके शरीर के कई स्थानों पर स्केच पेन से प्रेमिका का नाम अंकित था। वहीं पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की की शादी अन्यत्र तय हो गई थी। जानकारी होने के बाद बुधवार की रात उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गई।

डॉक्टर जब तक पुलिस को सूचना देते, परिजन शव लेकर जा चुके थे। अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक युवक प्रेमिका का नाम लेकर बार-बार यही कह रहा था कि अब किसके लिए जीऊं। जीने का कोई मकसद नहीं रह गया। उसके हाथ, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर काले रंग के स्केच पेन से लड़की का नाम भी लिखा हुआ था। बांसी के प्रभारी थानाध्यक्ष महाबीर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें