फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवर हाइट गन्ना लदे ट्रकों समेत 60 वाहनों पर शिकंजा

Sat, 02 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न मार्गों पर एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित पांच दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें कुछ को सीज कर दिया गया तो कुछ पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में निकली टीम ने पहले हर्रैया से बभनान जाने वाले मार्ग पर जांच अभियान शुरू किया। यहां बभनान मिल पर ट्रकों से पहुंचाए जा रहे मानक से अधिक उंचाई व चौड़ाई में लदे गन्ने के नौ ट्रकों को पकड़ लिया। इनका चालान कर दिया गया। इसके बाद बभनान-गौर रोड पर सात ट्रक ऐसे पाए गए, जिन पर ओवरहाइट गन्ने लदे थे। साथ ही, कुछ का फिटनेस व अन्य कागजात दुरुस्त नहीं थे। इनका भी चालान कर दिया गया। उसके बाद अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन स्थित मड़वानगर टोल प्लाजा पर पहुंची टीम ने बिना परमिट व बिना टैक्स अदा किए चल रही डबल डेकर बस को पकड़ लिया। बस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बस्ती-डुमरियागंज रोड पर पहुंची एआरटीओ की टीम ने दस ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिनका न तो परमिट था और न ही फिटनेस। लिहाजा उन्हें सीज कर सोनहा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। इन मार्गों पर धरपकड़ अभियान में निकली टीम ने 30 बाइकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस पर सवार या तो हेलमेट नहीं लगाए थे, या फिर बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। अंत में टीम ने अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन स्थित बस्ती के मूड़घाट चौराहे पर तीन जेसीबी पकड़ा जो बिना परमिट व टैक्स जमा किए संचालित हो रहे थे। इन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे अवैध वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दो अन्य टीमों का गठन किया जा रहा है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले व अवैध रूप से संचालित वाहनों का संचालन हर हाल में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


- पंकज कुमार सिंह, एआरटीओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें