फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया: फर्श पर सो रहे दंपती को सांप ने डंसा,गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

Tue, 01 Sep 2026 05:08 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

हरिवंशपुर निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन सोमवार रात पत्नी हशीमुनिशा (28) के साथ भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो गए। रात करीब तीन बजे जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक दंपति के शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी के पास सोमवार रात फर्श पर सो रहे पति-पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सांप ने पति की आंख के पास और पत्नी के हाथ में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन सिद्धार्थनगर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हरिवंशपुर निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन सोमवार रात पत्नी हशीमुनिशा (28) के साथ भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो गए। रात करीब तीन बजे जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लेकर पहुंचे।

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इजहार और हशीमुनिशा अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें दो बेटियां तीन और दो वर्ष की हैं, जबकि बेटा चार वर्ष का है। माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार, अखिलेश यादव और संजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। लेखपालों ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, ताकि नियमानुसार सरकारी अहेतुक सहायता का लाभ मिल सके। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें