सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना : डीएम
डीएम दीपक मीणा ने मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक पहुंचाया जाएगा। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान कहीं।
डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग के साथ नवीन सब्जी मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभावार मतगणना के लिए चिन्हित स्थल के चारों तरफ बैरीकेडिंग कर जाली लगाने का निर्देश दिया। एसडीओ बीएसएनएल को मतगणना स्थल पर इंटरनेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद रावत, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद आदि उपस्थिति रहे।