फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभासदों ने ली पद की शपथ, नगर विकास का संकल्प भी

Sat, 04 Apr 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका कार्यालय में शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण करने वाले नामित सभासदों में पूनम मित्तल, राजेश जायसवाल, बबलू श्रीवास्तव, भानु सिसोदिया और महेश प्रसाद ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

इन सभी सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्थानीय निकाय जनता के सबसे नजदीक होते हैं और इनके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी सभासद अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगे तथा नगर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि शासन से मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह भी आशा व्यक्त की गई कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त सभासदों को बधाई दी। साथ ही अपेक्षा व्यक्त किया कि मनोनीत सभासदों के सहयोग से नगर विकास के कार्य को गति मिलेगी।
इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, भाजपा महामंत्री व सभासद फतेह बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य व एसपी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें