फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समय परिवर्तन के बाद समय से नहीं खुले परिषदीय विद्यालय

Fri, 26 Apr 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-खुनियांव विकास क्षेत्र में पड़ताल के दौरान बंद मिले स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
शाहपुर। भीषण गर्मी व लू के चलते विद्यालयों का समय परिवर्तन होने के बाद पहले दिन परिषदीय विद्यालयों की दिनचर्या पटरी पर आती नजर नहीं आई। बृहस्पतिवार को खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के तमाम विद्यालय समय पर नहीं खुले और वहां ताला लटका नजर आया।
बता दें कि बुधवार को डीएम ने गर्मी और तेज हवा को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया। आदेश के अनुसार बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालयों का संचालन भी सुबह सात बजे से होना था, लेकिन पड़ताल में अधिकतर विद्यालय समय पर नहीं खुले।
विज्ञापन

प्रथमिक विद्यालय कटया में सुबह सात बजकर दस मिनट पर ताला लटका मिला। अकोलिहा स्थित कंपोजिट विद्यालय पर भी सवा सात बजे तक कोई नहीं आया था और गेट बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में भी यही तस्वीर देखने को मिली, स्कूल के गेट पर ताला लटकता मिला। प्राथमिक विद्यालय कुनगाई में साढ़े सात बजे स्कूल के गेट का ताला तो खुला मिला, लेकिन अन्य कमरों में ताला बंद था और पूरे परिसर में कोई नजर नहीं आया। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय लटेरा व प्रथमिक विद्यालय शिवदासपुर भी साढ़े सात बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि समय परिवर्तन के बाद तय समय पर विद्यालयों का संचालन होना है। ऐसा ना करने वाले प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।



,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें