भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर बाबा रामकिशोर दास भिखारी बुधवार की रात ब्रह्मलीन हो गए। वह 86 वर्ष के थे। विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, रात में अचानक तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई। इससे पहले उनको अस्पताल ले जासा वे ब्रह्मलीन हो गए। बृहस्पतिवार को मंदिर के पास ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ब्रह्मलीन होने पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, अरुण कुमार सिंह बलराम दास, गोविंद प्रसाद, सुदामा चौधरी ने शोक व्यक्त किया हैं। संवाद