कई दिनों बाद कोरोना संक्रमित मिला
सिद्धार्थनगर। जिले में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला है। रविवार को आई रिपोर्ट में उसके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेट कर दिया।
उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई थी। पिछले कई दिनों से जिले में एक भी कोरोना संक्रमित केस नहीं मिल रहा था। रविवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एक संक्रमित मिला है। उसे आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।