फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठेकेदारों ने पाइपलाइन डालकर छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया क्षेत्र के गोनहा गांव में हर घर जल योजना के तहत जल निगम के ठेकेदारों ने गांवों में पाइप लाइन बिछाई है। सड़क की खोदाई करके पाइप लाइन डालकर कर सड़क बदहाल ही छोड़ दी, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सड़क की खोदाई कर दी गई है। सड़क की मरम्मत करने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी धनश्याम, विनोद, उमेश, पिंकू, चंदन, धर्मेंद्र, उमाशंकर, मनीष ने कहा कि ठेकेदार व जल निगम को कई बार कहने के बावजूद भी सड़क की मरम्मत तो करना दूर, वहां कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार देखता तक नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश होने के बाद जलभराव व फिसलन की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें