डुमरियागज क्षेत्र के बढनीचाफा क्षेत्र के धौरहरा उर्फ धरमपुर मे बिना विधिक पंजीयन के संचालित भट्
डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के धौरहरा उर्फ धर्मपुर में विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना रात में ईंट-भट्ठा पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की सूचना पर ईओ बढ़नी चाफा आशुतोष सिंह ने थाना प्रभारी भवानीगंज को पत्र भेजकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर निर्माण कार्य रुकवाने की बात कही है। पुलिस ने ईंट निमार्ण रुकवा देने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बढ़नी चाफा के धौरहरा धर्मपुर में निर्माणाधीन ईंट भट्ठे का संबंधित प्रोपराइटर की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य विधिक पंजीयन के बिना ईंट-भट्ठे का निर्माण कराया जा रहा हैं, जिसको लेकर मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं।
ईओ ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर बताया कि के धौरहरा धर्मपुर में निर्माणाधीन ईंट-भट्ठे को लेकर विधिक प्रकिया में अपूर्ण व सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के दृष्टिगत संबंधित प्रोपराइटर ने मानदंड को पूरा नहीं किया है, जिसके चलते निर्माण कार्य रुका था।
प्रकरण में उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दाखिल है, जिसके सिलसिले में नगर प्रशासन और प्रशासन से जवाब-तलब किया जा रहा है, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही है।
वहीं, इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष रामदेव में बताया कि मामला संज्ञान में है, ईंट निर्माण कार्य रुकवा दिया गया हैं। बिना विधिक पंजीयन के कोई भी ईंट-भट्ठा संचालित नहीं होने दिया जाएगा।