फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डडिया नानकार से भूतनाथ घाट तक जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 10 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी- धानी मार्ग से निकलकर वाया गोनहाडीह होते हुए भूतनाथ घाट तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्
विज्ञापन
सकारपार। क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित ड़डिया नानकार से निकलकर वाया गोनहाडीह होते हुए भूतनाथ घाट तक जाने वाली लगभग ढाई किलोमीटर लिंक रोड पूरी तरह से टूट चुकी थी। सड़क के जगह-जगह टूटने से बजरी उखड़कर बिखर गई थी। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला में 21 जून के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

खबर छपते ही विभाग ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी। साथ ही सड़क पर गिरकर जख्मी होने का डर नहीं रहेगा। क्षेत्र के महेश प्रसाद, राजदेव निषाद, दिनेश, राजन,बुद्धिराम, मिश्री लाल, ध्रुव कुमार, अर्जुन प्रसाद, परशुराम, परमेश्वर आदि ने सड़क का निर्माण कार्य शुरु होने से खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें