लोहिया कला भवन में आयोजित दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल साथ में उपस्थित नेत
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता लोहिया कलाभवन में बैठक हुई। सांसद ने पिछली बैठक के कार्यवाही समीक्षा करते हुए गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पिपरहवा को गौतमबुद्ध नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड ने बताया कि पिछली बैठक में सैनुआ बांध पर 800 मीटर खड़जा लगाने के लिए कहा गया था, जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त मनरेगा को भेजा गया। सांसद ने निर्देश दिया कि बंधों पर जो भी कार्य होना उसे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड ने बताया कि भोजपुर शाहपुर बांध पर कार्य कराया जा रहा है। सांसद ने बानगंगा पर बानगंगा रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग की आर से नये मजरों व टोलो में विद्युतीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे।