फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण गुणवत्तायुक्त शीघ्र पूर्ण कराएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने सोमवार को शोहरतगढ़ के ग्राम मधवापुर में प्रांतीय रक्षक दल के द्वारा स्वीकृत निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्टेडियम में मल्टी परपज हॉल, एथलेटिक ट्रैक, नेचुरल फुटबॉल फिल्ड, फेंसिंग-बाउंड्रीवॉल एवं स्थल विकास का कार्य होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय मल्टी परपज हॉल का निर्माण होता पाया गया। निर्माण कार्य नींव स्तर तक पूर्ण हो चुका है। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता आदि का परीक्षण किया गया। साइट पर इंजीनियर ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार निर्धारित सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पिलर में कहीं-कहीं हनी कंबिंग पाया गया, जिसे ठीक करने के लिए सीडीओ ने निर्देश दिया। निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें