फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अशोक मार्ग पर ऑडिटोरियम भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
जिला जेल के सामने हो रहा ऑडियोटोरियम भवन का निर्माण। संवादजिला जेल के सामने हो रहा ऑडियोटोरियम 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जल्द ही जिले के लोगों को एक हजार क्षमता के ऑडिटोरियम का तोहफा मिल जाएगा। शहर के अशोक मार्ग पर जिला जेल के बगल में 23 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण हो रहा है।
निर्माण कार्य में तेजी से जल्द ही इसके पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक समारोहों और शैक्षिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक और बड़ा मंच मिल जाएगा, और इससे कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में यहां नींव, बीम व पिलर निर्माण के लिए सरिया बिछाकर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मई में जिले में 1000 क्षमता वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था, जो सीएसआर मद से 23 करोड़ रुपये किया जाना है। इसमें एनटीपीसी 10 करोड़, आरईसी सात करोड़ व पीएफसी का छह करोड़ शामिल है। इस बड़े सामुदायिक सभागार में एक साथ 1000 लोग बैठ सकेंगे, जिसमें बड़े आयोजन किए जा सकेंगे। ऑडिटोरियम का निर्माण पूर्ण होने पर यह सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक समारोहों, बैठकों और शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक जीवंत केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

यह जिले के सांस्कृतिक व सामुदायिक बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण विकास है, जिससे स्थानीय लोगों को कलात्मक और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के लिए एक आधुनिक जगह मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें