फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड ने बढ़ाई परेशानी अलाव की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। घना कोहरा और गलन बढ़ने के बावजूद पूरे क्षेत्र में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है कि कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इन दिनों शाम से लेकर पूरी रात और सुबह घना कोहरा होने के साथ-साथ ठंड भी अधिक पड़ रही है। ऐसे में रात में फंसे यात्रियों और राहगीरों के अलावा तमाम सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से रात गुजारने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र निवासी समाजसेवी रमेश धर द्विवेदी, हुसैन अहमद, पूर्व सभासद रविन्द्र वर्मा छोटू ने तहसील प्रशासन के साथ साथ नगर पालिका के जिम्मेदारों से रोडवेज चौराहा सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

इनका कहना है कि रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है इसके बावजूद अलाव की व्यवस्था न होना जिम्मेदारों की उदासीनता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें