फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली की रैली में भागीदारी बढ़ाने की तैयारी, कांग्रेस ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने की अपील की। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
बैठक में पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरशद खुर्शीद, अभिनय राय, कृष्ण बहादुर सिंह, गंगेश्वर राय, रियाजउद्दीन राईनी, मोहम्मद याकूब, आशुतोष मिश्रा, सिरपत गौड़, शाहिद प्रधान और अकरम अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग को घेरा
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान के जयपुर स्थित आदर्श नगर से विधायक एवं ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक रफीक खान ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत से आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनवाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद और पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने भी भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें