फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद व उनकी पत्नी है लखपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद व उनकी पत्नी हैं करोड़पति
विज्ञापन

: अरशद के पास दो लाख, पत्नी समीना रफत के पास 1.1 लाख नगदी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद और उनकी पत्नी समीना रफत करोड़पति हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए दस्तावेजों के अनुसार उनके पास दो लाख और पत्नी के पास 1.1 लाख रुपये नगदी है, जबकि भूमि और बैंक जमा के अनुसार आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति उनके पास है। अरशद खुर्शीद के पास एक रायफल और एक बंदूक भी है, लेकिन कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र के साथ दाखिल अभिलेखों के अनुसार अरशद खुर्शीद के पास दो लक्जरी वाहन और जेवरात समेत उनके पास 87.76 लाख रुपये की अस्थायी संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास जेवरात समेत 43.70 लाख रुपये की अस्थायी संपत्ति है। अरशद खुर्शीद के पास खुद अर्जित की गई गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और लखनऊ में पांच करोड़ से अधिक भूमि है और बैंक में जमा एवं एफडी के रूप में 2.43 करोड़ रुपये हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग किए हुए हैं। उनकी तरफ से प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार आय का स्रोत व्यापार, किराया और बैंक ब्याज है, जबकि पत्नी की आय का स्रोत किराया और बैंक ब्याज है। वे किसी बैंक के बकाएदार नहीं हैं और एक वित्तीय वर्ष 2019-20 में अर्जित आय 27.78 लाख दर्शायी है, जबकि पत्नी की एक वर्ष की आय 4.90 लाख रुपये दर्शायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें