तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखे अनुशासन, सेवा भाव और आत्मनिर्भरता के गुर
पाक कला में लिट्टी-चोखा, तहरी, पूरी-सब्जी और हलवा बनाकर दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में मंगलवार को तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक शिविर लगाए और पाक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने हाथों से लिट्टी-चोखा, तहरी, पूरी-सब्जी और हलवा सहित कई व्यंजन तैयार किए। शिक्षकों ने उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियमों, अनुशासन, सेवा भाव, टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट मास्टर अमित शुक्ला और राम शर्मा के निर्देशन में बच्चों को ध्वज, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, मार्च पास्ट और शिविर जीवन से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर उमेश मौर्य, अरुण वर्मा, दीनानाथ सिंह, राम प्रकाश वर्मा, कृपाशंकर गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।