फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को लगेगा बोधिसत्व रोजगार संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट और एमआरएफ समेत कई नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कपिलवस्तु परिसर में 20 नवंबर को बोधिसत्व रोजगार संगम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय, सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण युवाओं के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, एमआरएफ टायर्स, उत्कर्ष बैंक और आईडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर के तराई और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह रोजगार संगम एक बड़ा अवसर है। प्रतिष्ठित कंपनियों के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने से विद्यार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार पाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाना भी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही प्रतिष्ठित कंपनियों के समक्ष अपनी प्रतिभा और योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें