फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनरथ बस का कंप्रेशर फटा, यात्रियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। दिल्ली से गोरखपुर जा रही जनरथ बस के छावनी कस्बे में पहुंचने पर अचानक धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्री सिंगल डोर से आननफानन बाहर निकल गए। चालक दल ने धूल डालकर निकल रही चिंगारी को बुझाया। चालक ने बताया कि बस का कंप्रेशर फट गया था।
विज्ञापन


राम जानकी तिराहे के पास बस्ती की तरफ जा रही कौशांबी डिपो की जनरथ बस में धमाके के साथ धुआं निकलने लगा। चालक दल के उदयवीर, संजीव की सूझबूझ से बस का कंप्रेशर फटने के बाद बस को हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया। बस चालकों ने धूल व आग प्रतिरोधी पाउडर डालकर चिंगारी को बुझाया। चालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस में कुल 20 सवारियां सवार रही।
लखनऊ से गोरखपुर जा रहे रविंद्र पांडे, जय प्रकाश यादव ने कहा कि तेज आवाज के बाद बस से धुंआ निकलने लगा। जिससे यात्रियों में दहशत हो गई थी। हर्रैया के सरदहा गांव जा रहे विनोद शुक्ला ने कहा कि बस से निकासी द्वार के पास कंप्रेशर में हुए धमाके से यात्री डर कर तत्काल बाहर निकल आए। हादसे के बाद यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशान रहे। कुछ यात्रियों को परिचालक ने किराया वापस कर दिया। यात्री दूसरे साधन से आपने गंतव्य के निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें