सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को बांसी विकास खंड के ग्राम पंचायत जमलाजोत में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा, ओपन जिम निर्माण कार्य निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति व लेआउट को भी देखा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कर्तिकेय मिश्र को निर्माण कार्य को हर हाल में 25 फरवरी तक गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
डीएम के निरीक्षण में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा, ओपन जिम निर्माण कार्य तीव्र गति से चलता हुआ मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपने नाम के साथ ही क्षेत्र का नाम देश व विश्व में रोशन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ग्रामीण सेहत भी बना सकेंगे।
बीडीओ को निर्माण कार्य में प्रगति लाकर गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।