फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीम बनाकर कराया गया शिकायताें का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने जोगिया कोतवाली में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

इस दौरान आई छह शिकायतों में पांच भूमि संबंधी और एक पुलिस का मामला रहा। इनमें से एक फरियादी को मौके पर टीम बनाकर भेजा गया, जबकि शेष शिकायतों को दो दिन में निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि जो भी फरियादी समस्या लेकर आए उनमें टीम बनाकर भेजा गया है, और लोगों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता कानुनगो, लेखपाल विपिन कुमार, हरिकिशन, विमल, मनीष कुमार चौरसिया, शिव कुमार, प्रिंयका सिंह, प्रवीन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें