ढेबरुआ। समाधान दिवस में चार मामलों में एक का निस्तारण किया गया। सीओ सुजीत राय ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाली शिकायतों की तुरंत जांच कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
चार मामलों में नाली-पानी, पुलिस-राजस्व तथा राजस्व विभाग से जुड़े विवाद शामिल थे। इनमें से एक राजस्व संबंधी मामले का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ महबूब अंसारी ने भी सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, गणेश दत्त त्रिपाठी, लेखपाल दिवाकर चौधरी, सुनील सिंह, प्रदीप शुक्ला, रामभरत, ओम प्रकाश उपस्थित रहे। संवाद