- कुलपति ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए गठित की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रवेश करवाने के लिए संकायवार समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य प्रवेश प्रक्रिया के साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे। कुलपति प्रो. कविता शाह ने समितियों को गठित कर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए हैं।
नवागत कुलपति प्रो. कविता शाह ने सभी विभागों में शत प्रतिशत प्रवेश पूर्ण करवाने के लिए संकायवार समिति का गठन किया है। समिति प्रवेश प्रक्रिया के साथ शिक्षा के गुणवत्ता पर भी ध्यान देगी। इस क्रम में कला संकाय में समिति का संयोजक डॉ. विशाल गुप्ता को बनाया गया है। जबकि सदस्य के रूप में डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार रावत, डॉ. अमित कुमार साहनी व डॉ. रक्षा का चयन किया गया है।
विज्ञान संकाय में डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव को संयोजक, जबकि सदस्य के रूप में डॉ. मनीषा वाजपेयी, डॉ. आजाद कुमार, डॉ. किरन गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, व डॉ. दीप्ति गिरी का चयन किया गया है। वाणिज्य संकाय में प्रो. दीपक बाबू को संयोजक, सदस्य के रूप में डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. शिवम शुक्ला व डॉ. धर्मेंद्र कुमार का चयन किया गया है। जबकि बीबीए पाठ्य क्रम के लिए डॉ. अखिलेश कुमार दीक्षित को संयोजक, सदस्य के रूप में डॉ. नीरज कुमार सिंह व डॉ. विमल चंद्र वर्मा का चयन किया गया है। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए संकायवार समिति का गठन किया गया है।