फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम ने बदल दी लोगों की दिनचर्या

विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर अलाव सेकते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सर्द मौसम ने बदल दी लोगों की दिनचर्या
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मिली राहत
दो डिग्री ऊपर चढ़ा पारा, फिर बढ़ेगी सर्दी
सिद्धार्थनगर। सर्दी की दस्तक के बाद लोगों की दिनचर्या बदल गई है। लोग देर से घर से बाहर निकल रहे हैं और शाम ढलने से पहले घर की ओर रवाना हो रहे हैं। देर शाम तक चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अलाव और रूम हीटर के सहारे लोग सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा और गलन रहा। सुबह 10 बजे धूप निकला तो लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री ऊपर होकर 23.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस कारण सर्दी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, इस कारण मौसम बादल है और पारा कुछ ऊपर चढ़ा है। पश्चिमी विक्षोभ लगातार तीन बार आने वाला है। बर्फबारी कुछ कम हुई और हवा की रफ्तार धीमी है। आगामी पांच दिनों तक तापमान में आंशिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा तो फिर तापमान बढ़ेगा। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, इस कारण तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्घि हुई है। मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कोहरा में धीमी रही वाहनों की रफ्तार
मंगलवार की देर शाम कोहरा छाने लगा। वाहन चालकों ने लाइट जलाया तो रास्ते का पता चला। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को ज्यादा दिक्क्त खराब सड़कों पर वाहन चलाने में हो रही है। कोहरा में सड़क के गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह टहलने वालों की संख्या हुई कम
उद्यान और वन विभाग के पार्क में सुबह टहलने वाले लोग अब नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि जैसे ही धूप निकली तो लोग पार्क में पहुंचे। कुछ लोग योग व्यायाम करते भी नजर आए। इसी प्रकार धूप में लोग छतों पर पहुंचे तो बहुत राहत मिली। लोगों ने अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें