फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बोले सीएम योगी: हमारी सारी पीढ़ी का हुआ उद्धार, हम लोगों के रहते बन रहा भगवान राम का मंदिर

Wed, 02 Mar 2022 12:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सीएम योगी ने कहा कि सपा बसपा की सरकार होती तो कोरोना का टीका बिक जाता। ये भाजपा की सरकार थी जिसने फ्री में टीकाकरण करवाया। सपा बसपा के नेताओं ने रुझान देखकर विदेश का टिकट बुक करा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कपिलवस्तु के बर्डपुर में जनसभा करने पहुंचे। सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी विधायक श्यामधनी राही के समर्थन में सभा की। कहा कि जो कहा वो करके दिखाया। सपा-बसपा क्या ये करा पाते। आज हमारी सारी पीढ़ी का उद्धार हो गया है कि हम लोगों के रहते भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा।

विज्ञापन


सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमदार सरकार के लिए भाजपा को वोट दें। पांच चरणों के चुनाव के रुझान से पता चलता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है। सपा सरकार में 700, बसपा सरकार में 364 दंगे हुए थे। वहीं भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार होती तो कोरोना का टीका बिक जाता। ये भाजपा की सरकार थी जिसने फ्री में टीकाकरण करवाया। सपा बसपा के नेताओ ने रुझान देखकर विदेश का टिकट बुक करा लिया। कुछ नेपाल जाना चाहते थे, अब नेपाल सीमा पर भी सख्ती हो गई है।

बड़ी घटना होने से बची

बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा, उसी समय कुछ दूरी पर चहारदीवारी गिर गई। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री सबसे पहले घटनास्थल की ओर चले गए तो अधिकारी भी उधर चले गए, लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को मामूली रूप से चोट आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें