फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे सीएम, स्वागत की तैयारियां जोराें पर

Thu, 13 Oct 2016 11:19 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को  प्रशासिनक मशीनरी हरकत में रही। बस्ती मंडल के कमिश्रर दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी लक्ष्मीनारायन ने कपिलवस्तु पहुंच कर सबसे पहले सभास्थल पर बन रहे मंच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनके साथ डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी महेंद्र यादव के अलावा एसपी संतकबीरनगर शैलेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।  वहां हो रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सीपी गुप्ता का जरूरी निर्देश दिया।
कमिश्रर ने कहा कि सभा स्थल को ठीक किया जाए, कहीं पर भी कोई असुविधा लोगों को न होने पाए। आने-जाने रास्तों को देखते हुए सभा में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी योजना बनाई। यहां से वे हेलीपैड पहुंचे और वहां एक और हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्माणीधीन विश्वविद्यालय भवन में बढ़ी लोहे की सरिया से कोई दुर्घटना न हो इसके लिए कमिश्रनर न उन पर लाल कपड़े बांधने को कहा। लोकार्पण स्थल पर का जायजा लेते हुए उन्होंने मातहतों से यहां हो रही तैयारियों  के बारे में जानकारी ली। फिर लिफ्ट के सहारे द्वितीय तल पर स्थित कुलपति के कार्यालय गए और वहां बैठक की।
कुलपति व यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों को परखा। मुख्यमंत्री की स्वागत तैयारी के बारे में जानकारी लेने के लिए वे यहां के छात्र-छात्राओं से मिले। इस दौरान उन्होंने हिदायत दी कि मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन के समय कोई भी अफरा-तफरी न होने पाए। मंच के निकट  विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके अलावा जनता को आने व जाने के लिए मेन रोड से निर्माण कराए जा रहे सड़क का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद कमिश्रर व डीआईजी मातहतों के साथ कोडऱा ग्रांट पहुंचे और वहां बन रहे हेलीपैड को देखा। गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ  डॉ. राजेंद्र कपूर, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर  अकमल खान, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, डीएओ  एसएन चौधरी, अधिअभि लोनिवि सीपीगुप्ता,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला विकंलाग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें