फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज बदली कल से तापमान बढ़ने से बढ़ जाएगी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक सप्ताह से बारिश होने से लोगों को धूप व लू से राहत मिल गई थी, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई भी बदलाव न होने से लोगाें को उमस से राहत नहीं मिल पाई थी। अब लोगों को उमस के साथ सूर्य की तीखी धूप का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह में आसमान साफ हो गया था। बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। उसके बाद भी मौसम का मिजाज नम रहा। सुबह 10:00 बजे के बाद तीखी धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। इससे उमस ने लोगों का और भी हाल बेहाल कर दिया। बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त, खुजली, घमौरी से परेशान हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें