फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, आज बारिश के आसार

Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से बृहस्पतिवार को हुई बरसात व शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन बादलों की आवाजाही से मौसम नम रहा। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मौसम नम रहने से कस्बों में चहल पहल रही। शाम को पार्कों में भी बच्चे खेलने के लिए निकले।
बादल छाए रहने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। इससे पूरे दिन लोग गर्मी से राहत पाए। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब ने उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आस-पास दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने के बाद उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर आंतरिक ओडिशा पर अवदाब में बदल गया।
विज्ञापन

इससे आगामी 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आंतरिक ओडिशा होकर तथा उसके बाद लगभग उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए कमजोर पड़कर एक सुस्पष्ट निस्र दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। निचले क्षोभमंडल में माध्य समुद्र तल से 1.5-3.1 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणी उत्तरी ओडिशा पर अवस्थित अवदाब से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश तक जा रही है।
एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। पांच अक्टूबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है। जिससे आगामी दिनों में भारी बरसात होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें