फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनभर छाये रहे बादल...उमस से नहीं मिली राहत

Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से जगी बारिश की उम्मीद, नहीं होेने से मायूस हुए लोग
विज्ञापन

अधिकतम 32.7 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद मौसम की बेरुखी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार सुबह से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी से लोगों की बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन शाम तक निराश होना पड़ा। पूरे दिन बादल छाए रहे के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जबकि कई स्थानों पर बारिश होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से बारिश होने के साथ बादल छाए रहने से लोगाें को गर्मी से राहत मिली, लेकिन रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं होने से उमस से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें