फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता बहुत ही जरूरी'

Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत स्वच्छता मिशन के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए लोटन ब्लॉक सभागार में मंगलवार से तीन दिवसीय संपूर्ण स्वच्छता सीएलटीएस कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यशाला में स्वच्छता पर जार दिया गया।
विज्ञापन



 जिला समन्वयक संजय तिवारी ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए खुले में शौच न करें। इसमें सभी का सहयोग चाहिए तभी यह मिशन सफल होगा। उन्होंने कहा कि बंगलादेश में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करता है, जबकि वह भारत का नकल करता है।

वहां पांच वर्षों में खुले में शौच मुक्त अभियान सफल हो गया। बंाग्लादेश की तरह यहां भी लोगों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का प्रयास करना होगा। डा. कमल  ने कहा कि खुले में शौच करना बीमारी का जड़ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने ट्रेनर के रूप में कहा कि वर्ष 1987 से शौचालय बनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ है। पड़ोसी देश नेपाल में सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए घर में शौचालय होना आवश्यक है।

वहां के लोग स्वच्छता के प्रति काफी जागरूक है। गंदगी से जल भी दूषित होता है जिससे बच्चे डायरिया जैसी भयानक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। खंड प्रेरक रतन शंकर मिश्र, विजय बहादुर, रमेंद्र कुमार भार्गव, पवन यादव, संगीता, संध्या देवी, रीना देवी, नजमा खातून, पुनीता कसौधन, मनोज कुमार, प्रकाशचंद्र मिश्र, राम ललित सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें