फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11वीं के छात्र की हत्या, बाग में मिली खून से सनी लाश

Fri, 12 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के बनुहिया गांव निवासी आकाश गुप्ता (16) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। उसका शव बेलउख गांव के बाग में मिला। उसके चेहरे को बुरी तरह कूंचा गया था, जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। चप्पल और घड़ी से उसके चचेरे भाई ने उसकी शिनाख्त की। हत्या से आक्रोशित आकाश के परिजनों और ग्रामीणों ने बेलौहा-सेमरा मार्ग जाम कर दिया। मौके पर सीओ मयंक द्विवेदी और एसओ पहुंच गए। दस घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर लोग माने और जाम खत्म किया। इस मामले में पुलिस ने शैलेश यादव निवासी पचमोहनी और सोनू गुप्ता निवासी ढूंढनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, बनुहिया निवासी आकाश (16) का क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। संवाद
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। दोपहर में कसिहरा-बेलउख मार्ग पर स्थित एक बाग में एक शव मिला। उसके मुंह पर दाहिनी तरफ जख्म के निशान व खून होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। करीब चार बजे उसके चाचा का लड़का राहुल घटनास्थल पर पहुंचा तब वहां मौजूद चप्पल व घड़ी से उसकी पहचान की।
सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को शक आधार पर आरोपियों का नाम बताया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए और ग्रामीणों के साथ बेलौहा-सेमरा मार्ग जाम कर दिया। इस पर पथरा, बांसी, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, जोगिया डीडई आदि थानों की पुलिस पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें